फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sweets were being made from bad syrup...six quintals destroyed, factory sealed

Gorakhpur News: खराब शीरे से बनाई जा रही थी मिठाई...छह क्विंटल नष्ट, कारखाने का लाइसेंस निलंबित

Sun, 28 Sep 2025 08:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
Sweets were being made from bad syrup...six quintals destroyed, factory sealed
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निजामपुर में पकड़ी गई खराब मिठाई।फोटो - खाद्य सुरक्षा विभाग।

दशहरा और दिवाली से पहले मिलावटी मिठाइयों का धंधा तेज हो गया है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिर्जापुर के निजामपुर स्थित बर्फी बनाने के एक कारखाने पर छापा मारा। यहां टीम को करीब तीन क्विंटल खराब शीरा और दुकानों से लौटाई गई खराब मिठाई मिली।

विज्ञापन


इससे दोबारा नई मिठाई तैयार की जा रही थी। परिसर में गंदगी भी फैली थी। कार्रवाई करते हुए टीम ने छह क्विंटल बर्फी व तीन क्विंटल शीरा नष्ट कराया और कारखाने को सील कर दिया। साथ ही उसका पंजीकरण भी निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों को देखते हुए मिलावटी मिठाइयों पर निगरानी का अभियान शुरू कर दिया है। टीम का पहला छापा निजामपुर स्थित परसादी बर्फी उद्योग पर पड़ा जहां यह गड़बड़ी सामने आई। कारखाने से तीन नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी में बर्फी, लड्डू और गुलाब जामुन तैयार किए जाते थे। इन्हें शहर समेत ग्रामीण इलाकों की दुकानों पर सप्लाई किया जाता था। कारखाने का पंजीकरण था लेकिन स्वच्छता और गुणवत्ता की स्थिति बेहद खराब पाई गई।

निरीक्षण के दौरान टीम को बड़े-बड़े डिब्बों में रखा शीरा मिला जिसमें मक्खियां और कीड़े पाए गए। वहीं एक कड़ाहे में दुकानों से वापस आई खराब मिठाई व लड्डू को मिश्रित कर डाला गया था। पूछताछ में पता चला कि दुकानों से एकत्रित खराब मिठाई और शीरे को यहां दोबारा प्रोसेस कर नई मिठाई बनाई जा रही थी।


निजामपुर में खराब मिली मिठाइयों को नष्ट करा दिया गया है। कारखाने का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, इसे निरस्त किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि मिठाई और खाद्य पदार्थ खरीदते समय सावधानी बरतें। डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed