{"_id":"6648b673d499e1bf8203d94c","slug":"swati-got-injured-in-four-places-including-left-leg-and-right-eye-noida-news-c-340-1-del1011-48814-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वाति को बाएं पैर व दाहिनी आंख सहित चार जगह लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वाति को बाएं पैर व दाहिनी आंख सहित चार जगह लगी चोट
विज्ञापन
एम्स की मेडिकल रिपोर्ट आई सामने, एक्सरे सहित दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना में उनके बाएं पैर और दाहिनी आंख के नीचे गाल पर चोट लगी है। एम्स के ट्रामा सेंटर में हुए मेडिकल जांच के बाद सामने आई रिपोर्ट में चार जगहों पर चोट लगने की जानकारी दी गई है।
पुलिस ने शुक्रवार सुबह मालीवाल की करीब तीन घंटे तक जांच करवाई। उनका कंप्यूटेड टोमोग्राफी स्कैन भी कराया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि 13 मई को मुख्यमंत्री आवास पर बिभव ने उन पर हमला किया। मालीवाल के बाएं पैर और दाहिनी आंख के नीचे सहित शरीर के चार हिस्सों में चोट लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट में जिस तरह की चोटों का जिक्र हैं, उन्हें अति गंभीर की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। हालांकि, आगे की जांच के लिए अभी एक्सरे सहित दूसरी जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। इनके आधार पर ही चोट की गंभीरता के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।