{"_id":"688f795942eebe02910be90f","slug":"swarnim-bharat-yatra-train-running-on-14-a-chance-to-see-historical-and-religious-sites-noida-news-c-340-1-del1011-99846-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 14 को चलेगी स्वर्णिम भारत यात्रा ट्रेन, ऐतिहासिक-धार्मिक स्थल देखने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 14 को चलेगी स्वर्णिम भारत यात्रा ट्रेन, ऐतिहासिक-धार्मिक स्थल देखने का मौका
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की तरफ से सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी डीलक्स एसी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) देशवासियों को भारत की आजादी के संघर्ष, सांस्कृतिक धरोहरों और आध्यात्मिक स्थलों से रूबरू कराने के लिए विशेष पर्यटक ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है। स्वर्णिम भारत यात्रा नामक यह डीलक्स एसी ट्रेन 14 अगस्त को सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह नौ रात और दस दिनों की विशेष यात्रा होगी जिसमें देश के कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने का मौका मिलेगा।
आईआरसीटीसी के मुताबिक, यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस यात्रा के जरिए पर्यटक स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति और आस्था से जुड़े उन स्थलों को देख सकेंगे जो भारत की पहचान हैं। इस यात्रा का उद्देश्य न केवल पर्यटन को बढ़ावा देना है बल्कि युवाओं और आम नागरिकों को भारत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से गहराई से जोड़ना भी है। यह ट्रेन उन यात्रियों के लिए खास मौका है जो आरामदायक यात्रा के साथ देशे के गौरवशाली अतीत को नजदीक से देखना चाहते हैं।
-- -- -- -- -- -- -
प्रमुख गंतव्य और दर्शनीय स्थल
-अहमदाबाद: साबरमती आश्रम, साबरमती रिवरफ्रंट, मोढेरा सूर्य मंदिर, पाटन की रानी की बावड़ी।
-केवड़िया: विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण।
-पुणे: आगा खां पैलेस, शिवाजी महाराज का लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर व भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर
-छत्रपति संभाजीनगर : अजंता और एलोरा की यूनेस्को विश्व धरोहर गुफाएं, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग।
-झांसी और ओरछा: ऐतिहासिक किले और विरासत स्थल।
यह रहेगा शुल्क
-- श्रेणी-- शुल्क (प्रति व्यक्ति)
-प्रथम श्रेणी कूपे-1,01,430-
-प्रथम श्रेणी केबिन-94,845
-द्वितीय श्रेणी एसी-81,675
-तृतीय श्रेणी एसी-71,585