फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Swadeshi Mela to be held at Noida Haat from October 9 to 18

Noida News: 9 से 18 अक्तूबर तक नोएडा हाट में लगेगा स्वदेशी मेला

Tue, 07 Oct 2025 08:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Swadeshi Mela to be held at Noida Haat from October 9 to 18
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का होगा हिस्सा, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

10 दिवसीय मेले में सुबह 11 से रात 8 बजे तक कर सकेंगे खरीदारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की सफलता के बाद प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में 9 से 18 अक्तूबर के बीच स्वदेशी मेले के आयोजन का आदेश जारी कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर का मेला नोएडा हाट में लगेगा। दस दिवसीय मेले में सुबह 11 से रात 8 बजे तक प्रवेश मिलेगा जहां लोगों को स्वदेशी सामान खरीदने का मौका मिलेगा।

अफसरों ने बताया कि मेला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का ही हिस्सा होगा। आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन हुआ था। सफलता पर एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने प्रदेश के सभी जिलों में 10 दिवसीय स्वदेशी मेले के आयोजन की घोषणा की थी। सभी मेलों को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत की आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। लोगों को सुबह 11 से रात 8 बजे तक निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त अनिल कुमार ने बताया कि मेले में स्वदेशी उत्पादों के निर्माण, बिक्री और प्रदर्शनी को बढ़ावा मिलेगा। लोगों से अपील की है कि इस दिवाली वे अपने घरों को स्वदेशी उत्पादों से सजाएं। साथ ही, जीएसटी की दरों में की गई कमी का भी लाभ उन्हें मिलेगा। एमएसएमई, खादी, एसएचजी, ओडीओपी, हैंडलूम आदि के 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे जहां जिले में तैयार होने वाले उत्पादों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article