फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Suresh scored a half century with one hand, Sri Lanka defeated

Noida News: सुरेश ने एक हाथ से लगाया अर्धशतक, श्रीलंका पस्त

Tue, 11 Jun 2024 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Suresh scored a half century with one hand, Sri Lanka defeated
सुरेश ने एक हाथ से लगाया अर्धशतक, श्रीलंका पस्त
विज्ञापन

- पहले टी-20 में भारत ने श्रीलंका को मात्र 37 गेंद में आठ विकेट से हराया

- भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 78 ही बना पाई श्रीलंका

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। पहले व्हीलचेयर क्रिकेट टी 20 मैच में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज सुरेश ने एक हाथ से बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही पांच मैचों की शृंखला के उद्घाटन मुकाबले में क्रिकेटर राहुल तेवतिया पहुंचे। राहुल तेवतिया ने व्हीलचेयर क्रिकेटरों का उत्साहवर्धन किया। गौतमबुध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने टॉस उछाला। भारतीय टीम के कप्तान सोमजीत सिंह ने टॉस जीत कर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की धारदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम 17.3 ओवर में मात्र 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कप्तान सोमजीत और जेयान ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय कप्तान सोमजीत सिंह पहली गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हो गए। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुरेश सेलवम ने एक हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजी को तहस नहस कर दिया। सुरेश ने 22 गेदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज सौरभ मलिक 14 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। जेयान को बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed