{"_id":"65b56c70ee70dd07cb07abe6","slug":"surendra-nagar-became-co-in-charge-of-haryana-got-important-responsibility-noida-news-c-1-gnd1002-1350481-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरेंद्र नागर बने हरियाणा के सह प्रभारी, मिली अहम जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरेंद्र नागर बने हरियाणा के सह प्रभारी, मिली अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
सुरेंद्र नागर बने हरियाणा के सह प्रभारी, मिली अहम जिम्मेदारी
-पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज के लिए हमेशा आगे रहने वाले नागर पार्टी के लिए रहे हैं सक्रिय
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया है। वह यहां बतौर प्रभारी और सांसद बिप्लब कुमार देव के साथ भाजपा के लिए चुनाव की कमान संभालेंगे। पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज के लिए हमेशा आगे रहने वाले नागर पार्टी के लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा ने हाल ही में उनको राष्ट्रीय सचिव का पद देते हुए लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने का मौका दिया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सदस्यों को अहम जिम्मेदारी देने की कड़ी में इस तरह के फैसले लिए गए हैं। पार्टी ने पहले ही संकेत दिया था कि वह राज्यसभा सांसदों को चुनाव में उतार सकती है। संभव है कि कुछ को टिकट मिले और कुछ को अहम जिम्मेदारी देकर पार्टी रणनीति बनाए। हालांकि इससे पहले गौतमबुद्ध नगर में जब भी भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों की चर्चा होती है तो सुरेंद्र नागर का नाम सूची में जरूर होता है। हालांकि वह हर बार इससे इन्कार करते आए हैं। उनका कहना है कि यह पार्टी तय करती है कि किसको कहां से लड़ाना है। भारतीय जनता पार्टी में कोई भी टिकट की रेस में नहीं होता। पार्टी की योजना के तहत सभी काम होते हैं। इससे पहले उनको फरीदाबाद से भी लड़ाने की चर्चा रही है।
हालांकि हरियाणा जैसे राज्य का सहप्रभारी बनाने का पार्टी का दांव सोच समझकर खेला गया है। गुर्जर बिरादरी में उनका कद काफी बड़ा है। वह गेम चेंजर के तौर पर भी काम कर सकते हैं। दूसरी ओर गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा ने बीते लोकसभा चुनाव में बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की है। ऐसे में विजेता उम्मीदवार के तौर पर गौतमबुद्ध नगर से वह टिकट के सबसे बड़े दावदार भी हैं। बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह के उनके घर आने के बाद वह और मजबूत हुए हैं।