फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supporters pelted stones six players injured after seeing team defeat in Kabaddi match in Jewar

पुलिस ने किया फ्लैग मार्च: कबड्डी मैच में टीम की हार देख समर्थकों का पथराव, छह खिलाड़ी घायल; तीन की हालत नाजुक

Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 01 Oct 2022 04:01 PM IST
सार

हमलावर विशेष समुदाय के बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडीसीपी विशाल पांडे ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है। 

विज्ञापन
Supporters pelted stones six players injured after seeing team defeat in Kabaddi match in Jewar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्री दुर्गे मंदिर पर चल रहे 58वें नवरात्र वार्षिक मेले में शुक्रवार को आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में एक टीम को हारता हुआ देख समर्थकों ने पथराव कर दिया। इसमें दूसरी टीम के छह खिलाड़ी घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने 12 नामजद व 50 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कराया है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। नामजदों में आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

हमलावर विशेष समुदाय के बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडीसीपी विशाल पांडे ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के श्री दुर्गे मंदिर पर नवरात्र महोत्सव के दौरान वार्षिक मेला चल रहा हैं, मेले में बृहस्पतिवार से कबड्डी टूर्नामेंट शुरू हुआ था। शुक्रवार दोपहर बाद दुर्गा क्लब व एकता क्लब के बीच मैच खेला जा रहा था। प्रबंध समिति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैच में दुर्गा क्लब जीत की और बढ़ने लगी। तभी एकता क्लब व उनके साथ आए समुदाय विशेष के समर्थकों ने हंगामा करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि दरगाह में पहले से एकजुट बैठे लोगों ने भी मेले में मौजूद खिलाड़ियों पर पथराव किया। जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन

पथराव में जेवर के मोहल्ला सल्लियान निवासी अमित पुत्र राकेश, सौरव पुत्र सत्तन व मोहल्ला बुदेलखंड निवासी विकास पुत्र खूबी, भूरा, हरकेश व विशाल घायल हो गए। देर रात तक अधिकारियों ने कस्बे के दरगाह रोड, टंकी वाला मोहल्ले के अलावा संवेदनशील और मिश्रित आबादी के आसपास फ्लैग मार्च कर सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed