{"_id":"646e4d587e6e91f27906a998","slug":"supply-of-twelve-sectors-disrupted-due-to-fire-in-power-substation-noida-news-c-1-gnd1002-563345-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिजली उपकेंद्र में आग लगने से बारह सेक्टरों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिजली उपकेंद्र में आग लगने से बारह सेक्टरों की आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र में आग लगने से बारह सेक्टरों की आपूर्ति बाधित
-33 केवी के लाइन में फॉल्ट होने की वजह से लगी थी आग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38ए बॉटेनिकल गार्डन स्थित 220 केवी के बिजली उपकेंद्र में मंगलवार देर रात आग लगने से 12 सेक्टरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। 33 केवी के लाइन में फॉल्ट होने की वजह से आग लगी। केबलों के बीच झाड़ियां अधिक होने से आग तेजी से फैल गई। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विद्युत निगम के ट्रांसमिशन विभाग का बॉटेनिकल गार्डन में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र है। बिजली उपकेंद्र से 33/11 केवी के पांच बिजली उपकेंद्रों को बिजली मिलती है। इसमें सेक्टर-39 स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र, सेक्टर-29 स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र, सेक्टर-31 स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र, सेक्टर-32 स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र और सेक्टर-38 स्थित 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र को 33 केवी की लाइन के माध्यम से सप्लाई मिलती है। इन बिजली उपकेंद्रों से सेक्टर-28, 29, 30, 31, 32, 40, 41, 38, 38ए, आदि सेक्टरों को बिजली मिलती है। बॉटेनिकल गार्डन के उपकेंद्र परिसर में 33 केवी की केबल लाइन में फॉल्ट होने से आग लगने के कारण अन्य उपकेंद्रों की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके करण 12 सेक्टरों में रात भर बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में लोग बिना बिजली के परेशान हो गए। बुधवार दोपहर तक सप्लाई सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा निठारी गांव स्थित बिजली उपकेंद्र में भी तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित रही।
-- --
बिजली उपकेंद्र से निकल रही डिस्ट्रीब्यूशन के 33 केवी की लाइन में फॉल्ट होने की वजह से आग गई। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। फिर सप्लाई व्यवस्था को सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
-पीके श्रीवास्तव, अधीशासी अभियंता, ट्रांसमिशन।