फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Supertech builder handed over the action plan to demolish the twin towers to the authority

सुपरटेक बिल्डर ने ट्विन टावर तोड़ने का एक्शन प्लान प्राधिकरण को सौंपा

Wed, 15 Dec 2021 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Supertech builder handed over the action plan to demolish the twin towers to the authority
नोएडा। सुपरटेक बिल्डर ने एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर को तोड़ने के लिए एक्शन प्लान नोएडा प्राधिकरण को सौंप दिया है। सुपरटेक की ओर से चयनित दो में से एक एजेंसी ने अपना एक्शन प्लान दिया है। अब इस प्लान का प्रस्तुतिकरण सीईओ की उपस्थिति में बृहस्पतिवार को होगा। सुपरटेक से चयनित एजेंसी एडिफिश इंजीनियरिंग की ओर से एक्शन प्लान सौंपा गया है। प्रस्तुतिकरण के दौरान प्राधिकरण समेत सभी एजेंसियां मौजूद होंगी। दूसरी एजेंसी से भी एक्शन प्लान मांगा गया है। अगर एक्शन प्लान पर सहमति बनती है तो ट्विन टावर को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले 30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई मियाद खत्म हो चुकी है। तीन माह में ट्विन टावर को तोड़ना था, लेकिन अब तक एक्शन प्लान तक जारी नहीं हो पाया। इस बाबत प्राधिकरण की ओर से कोर्ट को कंप्लायंस रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। इसमें बताया गया था कि सुपरटेक ने दो एजेंसियों का चयन किया है, लेकिन अब तक एक्शन प्लान नहीं दिया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के लिए इनोवशन सेल तैयार
प्राधिकरण की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के रिसर्च के लिए इनोवशन सेल बनाया गया है। सेक्टर-39 में तैयार सेल में शोध कार्य होंगे। पहले चरण में प्राधिकरण के अधिकारी व तीन विशेषज्ञों को लगाया गया है। दूसरे चरण में यह अधिकारी व विशेषज्ञ अलग-अलग संस्थाओं व एजेंसियों के साथ रिसर्च करेंगे। इसमें कर्मचारियों की हाजिरी व्यवस्था बनाने, नालों की सफाई से लेकर प्रदूषण कम करने को लेकर अध्ययन होगा। देश के दूसरे शहरों में होने वाले कार्यों की भी एक रिपोर्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा नोएडा से मिलते जुलते किसी एक देश के शहर में सफाई व्यवस्था पर भी अध्ययन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed