फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sunder bhati gang: nizam and satyveer propety seezed

सुंदर भाटी गिरोह के मुनीम व सत्यवीर की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

Thu, 31 Dec 2020 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
sunder bhati gang: nizam and satyveer propety seezed
सुंदर भाटी गिरोह के निजाम और सत्यवीर की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने बुधवार को सुंदर भाटी गिरोह के बदमाशों की लगभग 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की। साथ ही आरोपियों निजाम उर्फ मुनीम व सत्यवीर बंसल की जब्त की गई प्रॉपर्टी पर नोटिस भी चस्पा किया। पुलिस का दावा है कि अब तक बदमाशों की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। जल्द ही रणदीप भाटी गिरोह के बदमाशों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत सुंदर भाटी गिरोह के निजाम उर्फ मुनीम व उसके बेटों के तीन मकान जब्त किए गए हैं। तीनों मकान नोएडा के सेक्टर-39 में है। पुलिस ने मकान पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति अवैध है। इन संपत्तियों को राज्य सरकार के अधीन किया जाता है। मकान के अलावा हबीबपुर गांव में एक वेयरहाउस भी जब्त किया गया है। पुलिस ने निजाम के अलावा सत्यवीर बंसल की पत्नी के नाम दर्ज दादूपुर गांव में आठ बीघा जमीन जब्त की है। पुलिस ने ढोल बजाकर मुनादी भी कराई। लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से बताया गया कि इन लोगों ने अपराध का रास्ता चुनकर संपत्ति अर्जित की थी। इस वजह से इसे जब्त किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूर्व में भी निजाम की बीस करोड़ से अधिक की संपत्ति दादरी में जब्त की गई थी। यह संपत्ति बदमाशों ने अपराध के पैसों से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed