{"_id":"6a831b018364bb3007099906","slug":"sumit-chakraborty-appointed-observer-for-cbse-taekwondo-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-103394-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुमित चक्रवर्ती बने ऑब्जर्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुमित चक्रवर्ती बने ऑब्जर्वर
विज्ञापन
फोटो-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बालक वर्ग के लिए सुमित चक्रवर्ती को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता 29 अगस्त से दो सितंबर तक सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल, देवबंद, सहारनपुर में होगी। ग्रेनो वेस्ट स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के ताइक्वांडो कोच सुमित चक्रवर्ती प्रतियोगिता की तकनीकी और खेल संबंधी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। वह जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी भी हैं। उनके अनुभव और तकनीकी दक्षता को देखते हुए सीबीएसई ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य गुरदीप कौर ने उन्हें बधाई दी। इससे पहले भी वह सीबीएसई की विभिन्न प्रतियोगिताओं में ऑब्जर्वर की भूमिका निभा चुके हैं।