{"_id":"61ddb3677cbd31298303c205","slug":"sully-deals-app-case-noida-police-preparing-to-take-the-accused-on-remand-noida-news-noi6264108195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्ली डील्स एप मामला : आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में नोएडा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्ली डील्स एप मामला : आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में नोएडा पुलिस
विज्ञापन
नोएडा। सुल्ली डील्स एप मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को नोएडा कमिश्नरेट पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एप बनाने वाले आरोपी 26 वर्षीय ओंकारेश्वर ठाकुर को इंदौर से गिरफ्तार किया था। आरोपी 13 जनवरी तक दिल्ली पुलिस की रिमांड पर है। मामले में नोएडा की कोतवाली सेक्टर-24 में भी रिपोर्ट दर्ज है। नोएडा पुलिस दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। सुल्ली डील्स एप के माध्यम से सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष की महिलाओं की तस्वीरें डालने के बाद डील ऑफ द डे बताकर बदनाम किया जा रहा था।
जुलाई 2021 में मामला सामने आने पर नोएडा में रहने वाली एक महिला पायलट ने इसका विरोध किया था। उसे भी बदनाम करने की साजिश की गई थी। महिला पायलट की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-24 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हालांकि, छह महीने बाद भी नोएडा पुलिस मामले में कुछ नहीं कर पाई। अब दिल्ली पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नोएडा पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। सुल्ली डील्स को गिटहब प्लेटफार्म पर लांच किया गया था। गिटहब एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म है जो ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। इस पर कोई भी यूजर एप बनाकर साझा कर सकता है। इसके लिए केवल यूजर को ई-मेल आईडी देनी पड़ती है।
लूट की फिराक में घूम रहे बदमाश गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने घोड़ी बछेडा गांव के पास से वारदात की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तीन तमंचे बरामद हुए है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात को बिरयानी पुल के पास मोहल्ला मेवातियान निवासी अजीज संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में वारदात की फिराक में घूमने की बात कबूल कर ली। वहीं दादरी के कटहेरा रोड से सोनू उर्फ शहनवाज खान और निसार को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अजीज पर अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हैं। पूर्व में 25 हजार का इनामी रहा है। सोनू पर भी छह मामले दर्ज हैं।