फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sucide case

Noida News: टेंपो चालक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 13 Jan 2026 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
sucide case
-सूरजपुर कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम करा जांच में जुटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। गांव गुलिस्तानपुर में रहने वाले एक शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजा सिंह (36) के रूप में हुई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।


कोतवाली पुलिस का कहना है कि राजा सिंह पत्नी और बच्चों के साथ गुलिस्तानपुर में रहता था। वह टेंपो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस को पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति शराब पीने का आदी था। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। मंगलवार सुबह उन्होंने घर पर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस जानकारी के बाद मृतक के घर भी पहुंची। यहां पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में अस्पताल से मेमो मिला था। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed