फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sucide case

Noida News: कमरे में आईटी इंजीनियर का शव फंदे से लटका मिला

Sat, 10 Jan 2026 09:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
sucide case
कमरे में आईटी इंजीनियर का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

- होशियारपुर की घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर में एक आईटी इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। इंजीनियर के दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दे दी है। कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


मूल रूप से बिहार के रहने वाले 26 वर्षीय प्रियदर्शनी रंजन तिवारी एक आईटी कंपनी में इंजीनियर थे और होशियारपुर में रहते थे। शुक्रवार देर रात उसके दोस्तों ने उसे कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। दोस्तों ने तुरंत प्रियदर्शनी को नीचे उतारा और गंभीर हालत में उसे नोएडा के सेक्टर 71 कैलाश अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि इसके कारणों का पता लगाने के लिए उसके मोबाइल व लैपटॉप की जांच की जा रही है। उसके साथ रहने वाले दोस्त और अन्य परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed