फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Successful operation of a child suffering from a lump in the palate

Noida News: तालु में गांठ की समस्या से ग्रस्त शिशु का सफल ऑपरेशन

Sat, 08 Nov 2025 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
Successful operation of a child suffering from a lump in the palate
-दावा, यह पहला मामला, जिसने पीडियाट्रिक सर्जरों में देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। लोकनायक अस्पताल और मौलाना आजाद मेडिकल कालेज की विशेषज्ञ टीम ने देश में पहली बार तालु परजीवी जुड़वां (पैलेटल पैरासिटिक ट्विन) से ग्रस्त नवजात शिशु का सफल ऑपरेशन करने सफलता प्राप्त की है। दावा है कि यह देश में इस तरह का पहला केस है, जिसने बाल शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक सर्जरी) में देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।
ऑपरेशन प्रो. डॉ. सुजाय नियोगी के नेतृत्व में टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक किया, जिसमें जटिल सर्जरी कर सफलता हासिल की। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल चौधरी ने बताया कि यह टीम की विशेषज्ञता और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड जांच में चिकित्सकों को शिशु के तालु से जुड़ी 115 x 12 x 8 सेंटीमीटर की बड़ी गांठ का पता चला। 36वें सप्ताह में सिजेरियन डिलीवरी से जन्मे बच्चे को सांस लेने में कठिनाई हुई, क्योंकि यह गांठ उसके श्वसन मार्ग को अवरुद्ध कर रही थी। बच्चे की जान बचाने के लिए तत्काल इनट्यूबेशन कर ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि शिशु की जांच में पाया गया कि यह गांठ वास्तव में फीटस इन फीटू थी यानी एक अधूरा विकसित भ्रूण, जिसमें उपास्थि, आंत, यकृत और मस्तिष्क जैसी संरचनाएं मौजूद थीं। ऑपरेशन के बाद दो माह की निगरानी में शिशु पूरी तरह स्वस्थ हो गया और अब सामान्य रूप से दूध पी रहा है। वहीं, तालु परजीवी जुड़वां उसे कहते है, जो एक जुड़वां पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता और अपने विकसित जुड़वां से आंशिक रूप से जुड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed