फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Subhaspa workers welcomed the cabinet minister

Noida News: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

Mon, 24 Nov 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 24 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa workers welcomed the cabinet minister
मेंहदावल बाईपास पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता-संवाद - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
संतकबीरनगर। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर रविवार को जिले में आए। मेंहदावल बाईपास पर प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एसआईआर सबके लिए फायदेमंद है। लोग इसे भरकर जमा कर दें। सपा प्रमुख अखिलेश के एसआईआर पर आपत्ति के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उन्हें अगर आपत्ति हो तो वह बताएं। हर गांव में अभियान चलाकर फार्म भरवाया जा रहा है। लोगों का नाम जोड़ा जा रहा है। बिहार चुनाव में हार से अखिलेश यादव हताश हो गए है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे पहले सपा के लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार आदि जगहों पर जाकर सपा की सरकार बना रहे थे लेकिन वहां पर भाजपा की सरकार बन गई। आने वाले चुनाव में फिर भाजपा गठबंधन की प्रदेश में जीत होगी। इस दौरान पूर्व विधायक रामानंद बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर, जिलाध्यक्ष उमेश राजभर समेत अन्य मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बघौली चले गए जहां पर एक कार्यकर्ता के घर हुए शोक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed