फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students will showcase their talent from school to state level

Noida News: स्कूल से लेकर राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे छात्र

Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
Students will showcase their talent from school to state level
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कराई जाएगी प्रतियोगिता, हर ब्लॉक से 100 बच्चों को कराया जाएगा एक्सपोजर विजिट
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चारों ब्लाॅक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की वैज्ञानिक सोच, तर्कशक्ति और समस्या समाधान क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें कक्षा छह से आठ के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर होगी। यहां चयनित बच्चों को ब्लॉक स्तर पर मौका मिलेगा।
ब्लॉक स्तर पर मुकाबले के बाद जिले से आगे राज्य स्तर तक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप और मॉडल के जरिये प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक से 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत वैज्ञानिक संस्थानों, उद्योगों और शोध केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा। प्रतियोगिता के स्वरूप के तहत प्रत्येक विद्यालय से चयनित तीन छात्र ब्लॉक स्तर पर बहुविकल्पीय परीक्षा देंगे। इसमें टॉप 25 प्रतिभागियों के बीच टीम बनाकर विज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। इनमें से पांच बच्चों को जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर तक जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed