फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students were made aware of the POCSO Act and child safety.

Noida News: पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 25 Sep 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware of the POCSO Act and child safety.
ग्रेटर नोएडा। लक्ष्मी कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को पॉक्सो अधिनियम और बाल सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन जूही आनंद की अध्यक्षता में हुए शिविर में बच्चों को अधिनियम के प्रावधानों और गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई। बच्चों को असहज या अनुचित व्यवहार की स्थिति में अभिभावकों और शिक्षकों से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई। जूही आनंद ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पीएलवी बाल चंद नागर, राहुल गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed