फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students of Karnataka will learn Punjabi and students of Bihar will learn Gujarati.

Noida News: कर्नाटक के छात्र सीखेंगे पंजाबी तो बिहार के गुजराती

Sat, 28 Oct 2023 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
Students of Karnataka will learn Punjabi and students of Bihar will learn Gujarati.
I-एक भारत-श्रेष्ठ भारत योजना के तहत आयोजित युवा संगम के तीसरे चरण में प्रावधान I
विज्ञापन

I-10 राज्यों के छात्र अन्य राज्यों में जाकर शिक्षा, भाषा, खाना, कला, संस्कृति से होंगे रूबरू I
I-पांच से सात दिन के टूर में भारत की सांस्कृतिक विविधता को जानने व सीखने का मौका I

Iअमर उजाला ब्यूरोI
Iनई दिल्ली। IIकर्नाटक के छात्र पंजाबी, बिहार के गुजराती, महाराष्ट्र के असमी, तेलंगाना के हिंदी, आंध्र प्रदेश के हिंदी,तमिलनाडू के हिंदी, ओडीसा के मलयालम, मध्य प्रदेश के बांग्ला, झारखंड के हरियाणपी, गोवा के छत्तीसगढ़ की भाषा सीखेंगे। एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के तीसरे चरण में इन 10 राज्यों के छात्रों को अन्य 10 राज्यों में जाकर शिक्षा, भाषा, खाना, कला और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। युवा संगम का तीसरा चरण 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। छात्रों को पांच से सात दिन के टूर में भारत की सांस्कृतिक विविधता को जानने और सीखने का बेहतरीन मौका है। I

Iविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी राज्यों और विश्वविद्यालयों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के तहत युवा संगम के तीसरे चरण में शामिल होने के लिए पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत एक भारत-श्रेष्ठ भारत में युवा संगम के तीसरे चरण को मंजूरी दे दी है। इसमें एक राज्य के युवा को दूसरे राज्य में जाकर एक टीम के तहत एक हफ्ते तक रहना होगा। इस दौरान सांस्कृतिक विविधताओं के आदान-प्रदान समेत समझने का मौका दिया जाएगा। एक राज्य के छात्र को दूसरे राज्य से जोड़ते हुए उनकी टीम बनाई जाती है। इसके तहत एक राज्य के छात्र दूसरी जगह और उसके दूसरे राज्य में भेजे जाते हैं। एक हफ्ते के टूर के बाद वापस आकर छात्रों को एक रिपोर्ट भी बनानी होती है, उसमें रहने, खाने, संस्कृति, भाषा, पहनावा आदि पर अपनी राय देनी होती है।I
विज्ञापन

I--------------I

Iइन राज्यों का बनाया गया है जोड़ा I
I- महाराष्ट्र - एसपीपीयू पूणे- असम-आईआईटी गुवाहाटीI
I- कर्नाटक- आईआईटी धारवाड-पंजाब-आईआईटी रोपड़I
I- तेलंगाना- आईआईटी हैदराबाद- उत्तर प्रदेश-बीएचयू I
I- आंध्र प्रदेश- सेंट्रल ट्राइबल यूनि.- दिल्ली-आईआईटी दिल्लीI
I- तमिलनाडूृ- आईआईएम त्रिचि- राजस्थान-आईआईआईटी कोटा I
I- ओड़िसा- आईआईएम संबलपुर- केरल- एनआईटी कालीकटI
I- मध्य प्रदेश- आईआईआईटीडीएम जबलपुर- पश्चिम बंगाल-आईआईटी खड़गपुरI
I- झारखंड- आईआईआईटी रांची- हरियाणा-एनआईटी कुरुक्षेत्रI
I- गोवा- एनआईटी गोवा- छत्तीसगढ़- आईआईटी भिलाईI
I- बिहार- आईआईएम बोद्धगया- गुजरात- आईआईआईटी सूरतI


II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed