{"_id":"66250efa91c01c3f5f09c964","slug":"students-learned-the-tricks-of-interview-and-cv-making-noida-news-c-340-1-del1004-46131-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों ने सीखे साक्षात्कार से लेकर सीवी बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों ने सीखे साक्षात्कार से लेकर सीवी बनाने के गुर
विज्ञापन
-डीयू में 24 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा प्लेसमेंट व इंटर्नशिप मेला
-जॉब मेले से पहले विशेषज्ञों से मिली छात्रों को ट्रेनिंग
-01 हजार से अधिक छात्रों ने सेशन में लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की ओर से ऑनलाइन तीन दिवसीय प्लेसमेंट वर्कशॉप व काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इसमें छात्रों को साक्षात्कार देने व सीवी बनाने के गुर सिखाए गए। यह भी बताया गया कि समय प्रबंधन का ध्यान कैसे रखें। रविवार शाम तक ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन आयोजित किए गए। इसमें करीब एक हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन बुधवार से किया जाएगा। इसमें 30 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस फेयर में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के फाइनल ईयर के छात्र शामिल होंगे।
डीयू ने कैंपस प्लेसमेंट सेशन से पहले छात्रों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किए गए। सेशन में साक्षात्कार की तैयारी कराई गई, विशेषज्ञों ने ऑनलाइन सत्र लिए। इससे पहले सीपीसी ने एक काउंसलिंग सेशन छात्रों के लिए आयोजित किया था। इसमें उन्हें साक्षात्कार के समय किन बातों का ध्यान रखना है, सवालों के जवाब किस तरह से देने हैं, की जानकारी दी गई। मालूम हो कि उपस्थित होने वाली कई कंपनियां साक्षात्कार के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी लेती है। सीपीसी अधिकारी के अनुसार अक्सर ऐसा होता है कि छात्र जॉब के लिए योग्य होते हैं लेकिन वह साक्षात्कार में चूक जाते हैं। ऐसे में इन सत्रों को आयोजित कर छात्रों को साक्षात्कार देने के लिए ही तैयार किया है। जिससे कि वह कंपनी के समक्ष बेहतर ढंग से प्रस्तुत हो सकें।
-- -- -- -- -- -- -- --
3.50 लाख का जॉब ऑफर करेंगी कंपनियां
कंपनियां न्यूनतम 3.50 लाख से जॉब ऑफर करेंगी। इंटर्नशिप पहले व दूसरे साल के छात्रों के लिए जबकि जॉब ऑफर अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए होंगे। डीयू के यूजी और पीजी के स्टूडेंट्स के पास नौकरी पाने की शानदार अवसर है। विश्वविद्यालय की ओर से एक बार फिर रोजगार छात्रों को जॉब के मौके मिलेंगे। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ हेना सिंह ने बताया कि जॉब मेले में उपस्थित होने से पहले छात्रों के लिए यह जरूरी हैै कि वह यह सीखें कि उन्हें कैसे सीवी बनाना है और कैसे समय प्रबंधन का ध्यान रखना है।