{"_id":"68c09172cc62563bf10b89e3","slug":"students-honoured-for-outstanding-performance-na-news-c-5-1-drn1046-784884-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
Wed, 10 Sep 2025 02:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
स्काउट प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं। स्रोत आयोजक।
खेल मंत्रालय एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से संस्कार सृजन स्कूल, ढालवाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और विशेष सम्मान से पुरस्कृत किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण, नेतृत्व कौशल, परेड, पिरामिड निर्माण, विभिन्न प्रकार की तालियां, टेंट निर्माण और मानव एंबुलेंस जैसी रोचक और उपयोगी गतिविधियां सीखीं। प्रशिक्षक नितिन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क, देश भक्ति एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी आरुषि सेमल्टी, सक्षम उनियाल, अमन पंवार, वंश कमदार, गुंजन व्यास, अमन कंडियाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हर्षिता पंवार और मीनाक्षी नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या संगीता पंवार, अमन पंवार, बबीता बंगवाल, पूजा भंडारी, रेनू मटेला, योगिता ध्यानी, हिमांशु पंवार, काजल पंवार आदि मौजूद रहे।