फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students from 21 colleges showcased their talent.

Noida News: 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Students from 21 colleges showcased their talent.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
विज्ञापन

नॉलेज पार्क-3 स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल को मंच देने के उद्देश्य से तजुर्बा-26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों के 45 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को समर इंटर्नशिप चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें फाइनेंस में खुशबू कुमारी, ऑपरेशंस में अभि उदित अग्रवाल, सप्लाई चेन में अभिषेक पांडेय, डेटा एनालिटिक्स में सम्यक जैन और ह्यूमन रिसोर्स में कौशिकी शुक्ला शामिल रहीं। तजुर्बा-26 में प्रथम पुरस्कार एमिटी विवि. संपदा समृद्धि ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से जीएलबीआईएमआर के पवन कुमार, आईटीएस मैनेजमेंट कॉलेज, मोहन नगर की रक्षिता सिंह और एलायंस मैनेजमेंट कॉलेज, बेंगलुरु के जय राजू चव्हाण को दिया गया। जीएल बजाज शैक्षणिक संस्थान समूह के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा के सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों से जोड़ने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed