{"_id":"68b1a3e2d3eebcfe31028d4e","slug":"students-did-educational-tour-of-the-museum-noida-news-c-1-gnd1002-3341036-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों ने किया संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों ने किया संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण
Fri, 29 Aug 2025 06:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस-डी आईए के छात्रों ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हथकरघा संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय कला, शिल्पकला और हथकरघा परंपराओं की गहराई से जानकारी देना था। इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न शिल्प कृतियों, वस्त्रों, लोककला और आदिवासी कृतियों का अवलोकन किया और भारतीय शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा, विविधता और सांस्कृतिक धरोहर की महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। इस मौके पर आईएमएस-डी आईएफ सीएमडी शिल्पी गुप्ता, आईएमएस के महानिदेशक डॉ. विकास धवन, डीन डॉ. एकेवी नायर आदि मौजूद रहे।