फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students are not interested in Home Science, only 5 applications received

Noida News: गृह विज्ञान में नहीं रही छात्रों की दिलचस्पी, आए सिर्फ 5 आवेदन

Tue, 11 Jun 2024 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Students are not interested in Home Science, only 5 applications received
गृह विज्ञान में नहीं रही छात्रों की दिलचस्पी, आए सिर्फ 5 आवेदन
विज्ञापन


- कई कोर्स ऐसे जिसमें 10 छात्रों ने भी नहीं किया आवेदन, कॉलेजों के लिए सीटें भरना मुश्किल
- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में दाखिले के लिए आए सीट से ज्यादा आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गृह विज्ञान, ज्वेलरी डिजाइनिंग में बीएससी जैसे कोर्साें में छात्रों की दिलचस्पी कम हो गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेज में गृह विज्ञान के लिए सिर्फ 5 और ज्वेलरी डिजाइनिंग के लिए 8 आवेदन आए हैं। इसके अलावा भी कई कोर्स ऐसे हैं, जिसमें 10 से भी कम आवेदन हैं। इस वजह से कॉलेजों के सामने सीट भरना चुनौती है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में 25 अप्रैल से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सीसीएसयू के 47 कॉलेज है। इसमें दो सरकारी, एक विश्वविद्यालय का संगठन महाविद्यालय और एक अर्द्धसरकारी कॉलेज है। इस बार निजी कॉलेज में गृह विज्ञान की 60 सीटों पर केवल 5 और ज्वेलरी डिजाइनिंग में 8 आवेदन आए हैं। कुमारी मायावती गवर्नमेंट महिला कॉलेज में संचालित एयरलाइन टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी की 50 सीटों के लिए सिर्फ 29 आवेदन आए हैं। जबकि बेचलर इन सिनेमेटोग्राफी में 60 सीटों पर केवल 8 आवेदन आए हैं। वहीं, माइक्रोबायोलॉजी में बीएससी की 120 सीटों के लिए 5 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी के लिए आए सीट से ज्यादा आवेदन
कुमारी मायावती गवर्नमेंट महिला कॉलेज में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 50 सीटें हैं, इसमें दाखिले के लिए 61 आवेदन आ गए हैं। अभी और आवेदन आने की उम्मीद है। शिक्षकों का कहना पिछले कुछ सालों से इस कोर्स में छात्रों की दिलचस्पी बढ़ी है। कोर्स करने के बाद छात्रों को आसानी से नौकरी मिल जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए के लिए आए 3,730 से ज्यादा आवेदन
जिले में 18 कॉलेजों में बीए के लिए 3730 छात्रों ने आवेदन किया है। जबकि कॉमर्स के लिए सिर्फ 1318 आवेदन आए हैं। शिक्षकों का कहना है कि बीए में आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सीटें आवेदन
गृह विज्ञान 60 5

ज्वेलरी डिजाइनिंग में बीएससी 60 8

एयरलाइन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी 60 8

बैचेलर इन सिनेमेटोग्राफी 60 8
मेडिकल लैब टैक्नोलॉजी 50 61
छात्र सबसे पहले उन कॉलेजों का चुनाव कर रहे हैं, जहां प्लसमेंट अच्छी रहती है। ताकि कोर्स खत्म होने के बाद तुंरत नौकरी मिल सके। इसलिए भी कुछ कोर्साें में आवेदन बहुत कम आ रहे हैं। हालांकि इस बार बीए में अच्छे आवेदन आए हैं। उम्मीद है कुछ दिनों में आवेदन का आंकड़ा और बढ़ेगा।
राजीव कुमार गुप्ता, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed