{"_id":"6ace32a954d9ed07c70feec7","slug":"students-are-learning-how-to-make-robots-noida-news-c-1-noi1095-4828383-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्र सीख रहे रोबोट बनाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्र सीख रहे रोबोट बनाने के गुर
विज्ञापन
रोबोटिक लैब में छात्र प्रोग्रामिंग, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल और रोबोट के डिजाइन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र अब तकनीक के क्षेत्र में नई चीजें सीख रहे हैं। स्कूल में बनाई गई रोबोटिक लैब में छात्र रोबोट तैयार करने और उसके संचालन की बारीकियां समझ रहे हैं। इसके लिए विद्यालय के एक शिक्षक को आईआईटी में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जा सके। रुचि के अनुसार अलग-अलग कक्षाओं के छात्रों का चयन किया गया है।रोबोटिक लैब में छात्र प्रोग्रामिंग, सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल और रोबोट के डिजाइन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। अलग-अलग कक्षाओं के छात्र इसमें रुचि के साथ हिस्सा ले रहे हैं। स्कूल का उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ना है, जिससे उनमें वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता विकसित हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने बताया कि छात्रों में रोबोटिक तकनीक को लेकर काफी उत्साह है। छात्र रुचि के साथ रोबोट बनाना सीख रहे हैं और लैब में नियमित रूप से गतिविधियां कराई जा रही हैं। स्कूली छात्र प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले रहे हैं।