फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students accused of creating ruckus in Gaur Yamuna City Society

Noida News: गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में छात्रों पर हंगामा करने का आरोप

Mon, 11 May 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Students accused of creating ruckus in Gaur Yamuna City Society
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुना सिटी। गौड़ यमुना सिटी की एक सोसाइटी में छात्रों द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों पर सोसाइटी निवासी देररात हंगामा करने का आरोप लगा रहे हैं।


स्थानीय निवासियों के अनुसार, देर रात हुए इस हंगामे से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने मामले की सूचना सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को भी दी। वायरल वीडियो में विद्यार्थी बहस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से माहौल खराब होता है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। निवासियों ने सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उधर, रबूपुरा थाना प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों छात्रों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। उन्हें पाबंद किया गया है कि दोबारा ऐसा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed