{"_id":"62991f3a611daf02c71534b7","slug":"student-made-small-cold-storage-for-farmers-with-sabji-kothi-startup-grnoida-news-noi6520873184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने ‘सब्जी कोठी’ स्टार्टअप से किसानों के लिए बनाया छोटा कोल्ड स्टोरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने ‘सब्जी कोठी’ स्टार्टअप से किसानों के लिए बनाया छोटा कोल्ड स्टोरेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज से पढ़ने वाले छात्र निक्की झा के बनाए स्टार्टअप ‘सब्जी कोठी’ (छोटा कोल्ड स्टोरेज) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम के दौरान सराहा। इस स्टार्टअप के लिए उसे सरकार की ओर से ग्रांट मिली है। छात्र ने इस स्टार्टअप को शुरू कर दिया है। अब देशभर के किसानों की समस्याओं का निवारण करने के लिए विद्यार्थी के बनाए छोटे कोल्ड स्टोरेज को किसान अपना रहे हैं।
मूलरूप से बिहार के पटना निवासी निक्की झा ने वर्ष 2017 में इलेक्ट्रिकल ब्रांच से जीएल बजाज कॉलेज में अपनी बीटेक की पढ़ाई पूूरी की थी। कॉलेज की शिक्षिका और मीडिया एडवाइजर डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र शुरू से ही पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च में लगा रहता था। यहां शिक्षा के दौरान ही राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर साइंटिस्ट अवार्ड भी मिला था। कॉलेज ने भी छात्र को प्रोत्साहित करने के लिए एक लाख रुपये की ग्रांट दी थी।
डॉ. अनुभा ने बताया कि निक्की ग्रामीण क्षेत्र से निकला था, इसलिए किसानों की दिक्कतों से वाकिफ था। किस तरह से किसान सब्जी या अन्य फसल तुरंत ही कम दामों पर बेच देता है कि कुछ दिनों में यह खराब होने लगेगी। वहीं, आस-पास कोल्ड स्टोरेज न होने या फिर कोल्ड स्टोरेज में रखना बेहद महंगा पड़ता है। इससे वह अच्छे दामों पर अपनी सब्जियां-फल नहीं बेच सकते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए निक्की ने किसानों की जेब को ध्यान में रखते हुए सब्जी कोठी (छोटे कोल्ड स्टोरेज) स्टार्टअप बनाया। किसान अपने खेत या घर पर इसे बना सकता है। इसमें 200 किलो क्षमता से लेकर 500 किलो क्षमता के कोल्ड स्टोरेज पर मात्र 10 हजार रुपये का खर्च आता है। इसमें प्रतिदिन मात्र 20 वाट बिजली लगती है। मोबाइल एप से चलने वाला सब्जी कोठी अपने आप तापमान जरूरत के अनुसार घटा-बढ़ा लेता है। इसमें 30 से 60 दिन तक सब्जी-फल सुरक्षित रखे जा सकते हैं। भारत सरकार की ओर से आयोजित नेशनल स्टार्टअप प्रतियोगिता में उसके इस स्टार्टअप को चयनित किया गया, जहां प्रधानमंत्री ने उसके स्टार्टअप को खूब सराहा और भारत सरकार की स्टार्टअप योजना में इसे फंड किया गया।
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी हेल्थ सोल्यूशन में कई बड़ी कंपनियों को पछाड़ा
अभी हाल ही में भारत सरकार की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत स्वास्थ्य निदान देने के लिए कंपनियों से निदान मांगे गए थे। इसमें निक्की झा ने स्मार्ट सिटी के लिए दो तरह के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। इसमें एक थिकिंग टॉयलेट और एक इंटेलिजेंट टॉयलेट का प्रोजेक्ट दिया था। प्रोजेक्ट में घर या किसी अन्य स्थान पर टॉयलेट का उपयोग करने वाले लोग केवल अपनी जानकारी एक मेल पर दे देंगे। इसके बाद उनके वेस्ट से पता लगाया जा सकेगा कि इस क्षेत्र के लोग किस तरह की बीमारी से ग्रसित हैं। उन्हें मेल पर ही इसका निदान भी भेजा जाएगा। निक्की की कंपनी यूरिनेलेटिक्स ने प्रथम तीन में आई क्रेन ऑयल एंड गैस वेदांता लिमिटेड और लार्सन एंड टूब्रो स्मार्ट वर्ल्ड को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया।