फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student climbed on balcony to commit suicide collage staff and students saved her life

वायरल हुआ वीडियो: जान देने के लिए कॉलेज की बालकनी पर चढ़ी छात्रा, मसीहा बनकर पहुंचा छात्र; इस बात से थी तंग

Thu, 11 Sep 2025 05:29 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 05:29 PM IST
सार

दोपहर करीब 12 बजे छात्रा अचानक कॉलेज की ऊपरी मंजिल की बालकनी पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। वहां मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए काफी समझाया-बुझाया। 

विज्ञापन
Student climbed on balcony to commit suicide collage staff and students saved her life
सुसाइड करने बालकनी पर चढ़ी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक छात्रा आत्महत्या के लिए कॉलेज की बालकनी पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार छात्रा का अपने ही कॉलेज की अन्य छात्राओं के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी तनाव के चलते वह आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने पर आमादा हो गई।

विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे छात्रा अचानक कॉलेज की ऊपरी मंजिल की बालकनी पर चढ़ गई और कूदने का प्रयास करने लगी। वहां मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ ने हिम्मत दिखाते हुए काफी समझाया-बुझाया। एक छात्र और अन्य स्टाफ ने ही छात्र को पीछे से पकड़ने के बाद अंदर घसीटा और उसे सुरक्षित उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। नॉलेज पार्क थाना पुलिस के अनुसार छात्रा पैसों के लेन-देन को लेकर मानसिक रूप से परेशान थी। समय रहते कॉलेज प्रबंधन और परिजनों ने समझाकर उसे शांत किया। फिलहाल छात्रा सुरक्षित है और उसकी काउंसलिंग की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed