फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student accused of kidnapping shot in an encounter

छात्र के अपहरण के आरोपी को मुठभेड़ में लगी गोली

Mon, 22 Feb 2021 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Student accused of kidnapping shot in an encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ????? ?? ?????? ??? ??????
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। औरंगपुर गांव से कक्षा चार के छात्र यश नागर के अपहरण के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद एक आरोपी चांदपुर फरीदाबाद निवासी इंतजार को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरा आरोपी व इंतजार का चचेरा भाई नदीम अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रविवार देर रात दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने दनकौर क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी इंतजार घायल हो गया और पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 13 फरवरी को औरंगपुर गांव निवासी संदीप नागर के 12 वर्षीय भतीजे यश नागर को घर के बाहर से बाइक सवार दो बदमाशों ने अगवा कर लिया था। गांवों में आते समय बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए थे, लेकिन जाते हुए नजर नहीं आए। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपहरण के बाद बच्चे को अपने चाचा के घर रखा था। इस बात का पता बदमाशों के परिजनों को भी चल गया था। परिजनों के दबाव में बदमाश 14 फरवरी की रात बच्चे को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के नजदीक पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए थे। उसके बाद से ही पुलिस बदमाशों को तलाश रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता से हुई थी दो लाख की ठगी
पुलिस के अनुसार इंतजार और नदीम चचेरे भाई हैं। कुछ समय पहले नदीम के पिता से दो लाख रुपये की ठगी हुई थी। ऐसे में परिवार को कर्ज लेना पड़ा था। कर्ज को चुकाने के लिए दोनों आरोपियों ने बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी। बाद में परिजनों के दबाव और फंसने के डर से दोनों आरोपी बच्चे को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed