{"_id":"6af32e411bf0748306029371","slug":"structural-audit-not-conducted-even-after-three-months-noida-news-c-1-noi1095-4921176-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन महीने बाद भी नहीं हुआ स्ट्रक्चरल ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन महीने बाद भी नहीं हुआ स्ट्रक्चरल ऑडिट
विज्ञापन
सुनीता भाटी
जून में अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 के निवासियों ने किया था प्रदर्शन, प्राधिकरण ने एक महीने का दिया था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की लगातार घटनाओं ने निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। इमारत की जर्जर हालत से परेशान लोगों ने हेलमेट पहनकर प्रदर्शन तक किया, जिसके बाद नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने के लिए नई समिति गठित करने की बात कही थी। बिल्डर को एक जुलाई को नोटिस भी भेजा गया, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी ऑडिट नहीं हुआ।
सोसाइटी निवासियों का कहना है कि जर्जर बालकनी और इमारत के हिस्सों के बीच हर दिन हादसे का डर बना रहता है। शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सोसाइटी में बार-बार प्लास्टर की घटनाएं सामने आने के बाद 13 जून को लोगों ने हेलमेट पहनकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद नोटिस मात्र भेजा गया था। बता दें कि सोसाइटी में 1024 फ्लैट हैं। निवासी बृजेश शर्मा का कहना है कि लाखों के मकान और ब्याज देने के बावजूद आए दिन प्लास्टर और बालकनी गिरने की घटना हो रही है।
यह गंभीर कमियां पाई गई थीं
नोएडा प्राधिकरण की ओर भेजे गए नोटिस में बताया कि प्राधिकरण की ओर से निरीक्षण के दौरान टावरों और बेसमेंट में प्लास्टर उखड़ने, सरिया दिखने और सीलन जैसी गंभीर कमियां पाई गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, डीटीयू दिल्ली, एमएनआईटी इलाहाबाद, बिट्स पिलानी, एएमयू अलीगढ़, एमएनआईटी जयपुर या सीबीआईआर रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से किसी एक से 1 महीने के भीतर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने और 2 महीने में सभी मरम्मत कार्य पूरे करने के निर्देश दिए थे। लेकिन ये नोटिस समय के साथ ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन
वर्जन...
प्राधिकरण ने नई समिति गठित कर इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की बात कही थी। इसके लिए बिल्डर को एक जुलाई को नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। - रेखा गौड़, निवासी
मैं करीब 11 साल से 14वीं मंजिल पर रह रही हूं। मेरे फ्लैट की बालकनी करीब नौ साल से टूटी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। अब बालकनी में सरिया दिखाई देने लगा है। - सुनीति सपरु, निवासी
बिल्डर ने एक महीने में ठीक करने के लिए कह दिया था पर कुछ नहीं हुआ। सोसाइटी में कई वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन इमारत की स्थिति को लेकर चिंता बनी रहती है। प्लास्टर गिरने की घटनाओं के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। -सुनीता भाटी, निवासी
कई बार शिकायतें करने और निवासियों के प्रदर्शन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इमारत की हालत को देखते हुए जल्द स्ट्रक्चरल ऑडिट होना चाहिए, ताकि यह पता चल सके कि इमारत कितनी सुरक्षित है और समय रहते मरम्मत कराई जा सके। - राजिंदर कौर