फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strike effect: Registry department opened, work stopped, loss of crores

हड़ताल का असर: रजिस्ट्री विभाग खुला, काम बंद, करोड़ों का घाटा

Sat, 02 May 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Strike effect: Registry department opened, work stopped, loss of crores
रविवार को रजिस्ट्री विभाग खुलने का विरोध जारी, कई दौर की वार्ताएं नाकाम साबित हुईं
विज्ञापन

फोटो

-बीते दो रविवार को नहीं हो सकी एक भी रजिस्ट्री

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय में पूरा दिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। दिनभर कार्यालय परिसर से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबरों तक सन्नाटा पसरा रहा। बीते तीन बार से लगातार हो रही हड़ताल से विभाग को करोड़ों का घाटा हो रहा है। वहीं, अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई बात नहीं बन सकी है।

नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन डेढ़ा ने बताया कि अधिवक्ताओं ने रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खोलने के निर्णय का विरोध करते हुए कामकाज का बहिष्कार किया था। उनका कहना है कि अवकाश के दिन कार्यालय खोलने से अधिवक्ताओं और कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और यह व्यवस्था उनके हितों के खिलाफ है। इसी मांग को लेकर अधिवक्ता लगातार विरोध जता रहे हैं। वहीं शनिवार को ऐसी स्थिति के चलते रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग दूर-दराज से दस्तावेज तैयार कराकर पहुंचे थे, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दफ्तर खुलने के आदेश का यह तीसरा रविवार होगा, जब विभाग में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी। कारण अधिकारियों और अधिवक्ताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी सहमति न बनना है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से जो आदेश आया है, उनका अनुपालन जरूरी है। हालांकि उस पर कोई फैसला न होने के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। बता दें, विभाग में रोजाना औसतन 250 रजिस्ट्रियां होती हैं, लेकिन शनिवार और रविवार को हड़ताल के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो शनिवार-रविवार भी नहीं हुई थी रजिस्ट्री
बता दें, बीते रविवार को यह निर्देश जारी हो गए थे, जिसके तहत रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुला था, हालांकि विभाग में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दरअसल अधिकारियों ने इसके पीछे का कारण जागरूकता की कमी को बताया है।
हमने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अब तक उनकी ओर से उस पर अमल नहीं किया गया न ही कोई निर्णय लिया गया। इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। -प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशन


अधिवक्ताओं से वार्ता जारी है। उन्हें समझाया जा रहा है। उनकी ओर से मिले ज्ञापन की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जा चुकी है, व्यवस्था शुरू करने की अपील की जा रही है। -अरुण कुमार शर्मा, एआईजी प्रथम, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed