फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strictness: Licenses of 14 more contractors cancelled

सख्ती : 14 और संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त

Mon, 27 Apr 2026 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Strictness: Licenses of 14 more contractors cancelled
नोएडा। जिले में श्रम कानूनों के पालन को लेकर श्रम विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर संविदाकारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक जवाब न देने वाले 14 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 49 संविदाकारों के लाइसेंस रद्द किए जा चुके हैं। इन सभी के नाम काली सूची में डालने के लिए श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा गया है। अपर श्रमायुक्त ने कहा कि औद्योगिक शांति बनाए रखने और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शिकायत के लिए श्रमिक हेल्पलाइन नंबर 0120-4126892 पर दर्ज करा सकते हैं अथवा ई-मेल आईडी complaint.dlcnoida@gmail.com पर भी अपनी शिकायत कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed