{"_id":"617eb7e25c7a2a7c465d9d28","slug":"strict-action-will-be-taken-if-the-law-is-taken-the-license-of-the-security-agency-will-also-be-canceled-noida-news-noi6135518150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस भी होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून हाथ में लिया तो सख्त कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस भी होगा निरस्त
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी में दो युवकों के साथ मारपीट मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब सभी सुरक्षा एजेंसियों को चेतावनी पत्र भेजे जा रहे हैं। इसमें साफ चेतावनी है कि सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों को मारपीट करने का अधिकार नहीं है। यदि कोई परेशानी है तो पुलिस को कॉल किया जाए। ऐसा नहीं होने और कानून हाथ में लेने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही एजेंसी का लाइसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। बुधवार रात को आम्रपाली सफायर में बिना पास के सोसाइटी में प्रवेश करने पर सुरक्षाकर्मियों ने दो युवकों से मारपीट की थी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही गुरुग्राम की सुरक्षा एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए भी एडीसीपी रणविजय सिंह ने पत्र भेज दिया। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीसीपी ने नोएडा में काम करने वाली एजेंसियों को चेतावनी पत्र भेजना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी के साथ एक बैठक की जाएगी। इसमें नियम कानून की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी और सेक्टरों में सुरक्षा के लिए कर्मियों को तैनात किया जाता है। उनको वहां के निवासियों के साथ मारपीट करने के लिए नहीं रखा जाता है।
पूर्व फौजी ने शूटर व एक साथी से कराई थी हिस्ट्रीशीटर की हत्या
ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात बादलपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनजीत की हत्या में गिरफ्तार आरोपी यशपाल पूर्व में फौजी रहा है। आरोपी ने वर्ष 2017 में वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना) ले लिया था। इसके बाद से आरोपी मनजीत के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। एक प्रापॅर्टी की बिक्री में कमीशन के सात लाख रुपयों को लेकर यशपाल ने एक शूटर व साथी के साथ मिलकर वारदात की। पुलिस ने आरोपी से तीन लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला कि दादरी की एस्कोर्ट कॉलोनी निवासी आरोपी यशपाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर मनजीत के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर का काम करने लगा। एक प्रॉपर्टी बेचने के बाद सात लाख रुपये के कमीशन को लेकर यशपाल ने वारदात की साजिश रची। यशपाल को जानकारी थी कि मनजीत ने 2014 में शूटर संजय टाइगर से एक हत्या कराई थी, लेकिन सुपारी की रकम नहीं दी थी। इससे संजय भी मनजीत से रंजिश मानता था। इस वजह से यशपाल ने संजय और अपने साथी के साथ मिलकर मनजीत की पांच गोलियां मारकर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने यशपाल की निशानदेही पर तीन हथियार बरामद किए हैं। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।