फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Street lights installed on the subsidiary

Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे की सहायक रोड पर लगीं स्ट्रीट लाइटें

Sat, 19 Jul 2025 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Street lights installed on the subsidiary
फोटो-
विज्ञापन

अमर उजाला खबर का असर
---------
-लगभग 30 किलोमीटर सड़क पर छाया रहता था अंधेरा
-खबर प्रकाशन के बाद यमुना प्राधिकरण हरकत में आया
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। ग्रेटर नोएडा से जीबीयू, गलगोटिया विश्वविद्यालय, दनकौर और रबूपुरा जाने वाली यमुना एक्सप्रेस-वे की सहायक छह लेन की सड़क अब स्ट्रीट लाइटों से जगमग हो गई है। हाल ही में अमर उजाला में खबर छपने के बाद यमुना प्राधिकरण के इलेक्ट्रिक विभाग ने इसका सज्ञान लिया है, इसके बाद से तेजी से स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है।
यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट से लेकर रबूपुरा के फलैदा से कुछ दूरी तक लगभग 30 किलोमीटर तक छह लेन की सहायक रोड है। इसी रोड से नोएडा से आने वाले वाहन चूहड़पुर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गलगोटिया विश्वविद्यालय, दनकौर, यमुना गौड़ सिटी, यमुना सिटी के सेक्टर-18, 20, 22डी समेत अन्य सेक्टर और रबूपुरा होते हुए फलैदा आदि के लिए वाहन जाते हैं। लगभग एक वर्ष से इस रोड पर अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। लंबे समय से इस मार्ग पर अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी थीं। स्ट्रीट लाइट न हाेने से रात में आने-जाने वाले वाहनों को कठिनाई भी होती है।
विज्ञापन

----------------
रात के अंधेरे में रहता था हादसों का डर
रात के समय रास्ता सुनसान भी हो जाता है। इसके चलते हादसा होने का खतरा रहता था। साथ ही रास्ते पर लूटपाट होने की भी संभावना से वाहन चालक आने जाने से कतराते थे। अब इस रोड पर लगभग 300 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को बदला गया है। छह लेन के रास्ते पर स्ट्रीट लाइटें लगने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed