{"_id":"6abe5521f162951322048ce1","slug":"street-light-poles-are-standing-without-lights-noida-news-c-23-1-lko1064-107819-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना लाइट के खड़े हैं स्ट्रीट लाइट के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना लाइट के खड़े हैं स्ट्रीट लाइट के खंभे
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-1 और 2 के पास सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट के खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन कई खंभों पर लाइटें ही नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में रात होते ही सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।
निवासियों ने बताया कि जब स्ट्रीट लाइट के खंभे पहले से लगे हुए हैं तो उन पर लाइट लगाने का काम अब तक पूरा क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से आने-जाने में परेशानी होती है। खासकर पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों को अंधेरे वाले हिस्सों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खंभे लगे होने के बावजूद उन पर लाइट नहीं होने से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था अधूरी नजर आ रही है।
लोगों का कहना है कि रात में सड़क पर पर्याप्त रोशनी होना जरूरी है। संबंधित विभाग और जिम्मेदार एजेंसी को मौके का निरीक्षण कर बिना लाइट वाले खंभों पर जल्द से जल्द लाइट लगानी चाहिए, जिससे सड़क रोशन हो और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
-- -
खंभे तो लगाए गए हैं, लेकिन उन पर लाइटें नहीं लगी हैं। रात में सड़क के कई हिस्सों में अंधेरा रहता है। लाइटें जल्द लगनी चाहिए। -शिवांक गर्ग
जब लाइट लगाने के लिए खंभे लगे हुए हैं तो उन पर लाइट भी होनी चाहिए। रात में अंधेरे की वजह से आने-जाने में परेशानी होती है। -ओपी किरार
सड़क पर पर्याप्त रोशनी होना जरूरी है। यहां खंभे तो खड़े हैं, लेकिन लाइट नहीं है। संबंधित जिम्मेदारों को इस पर ध्यान देना चाहिए। -अनूप कुमार सोनी
बिना लाइट के खड़े खंभों का कोई फायदा नहीं है। रात में सड़क पर अंधेरा रहता है। जल्द से जल्द लाइटें लगाई जानी चाहिए। -मंजुल यादवा