{"_id":"67a0e321d5d89f139103188c","slug":"stf-arrested-a-criminal-of-pardi-gang-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-grnoida-news-c-23-1-vns1013-52694-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पारदी गिरोह के एक लाख के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पारदी गिरोह के एक लाख के ईनामी बदमाश को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
- चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देता था आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा ने घूमंतू आपराधिक गिरोह के एक कुख्यात बदमाश को रविवार को टीला शाहबाजपुर वाले रास्ते गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुना मध्यप्रदेश के सूरज पारदी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक सिक्का बरामद हुआ है। आरोपी पर गाजियाबाद और पंजाब पुलिस द्वारा कुल 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूरज पारदी गाजियाबाद के लोनी बार्डर क्षेत्र में आया हुआ है। एसटीएफ ने गाजियाबाद पुलिस की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में सूरज पारदी ने खुलासा किया कि वह अपने गिरोह के साथ विभिन्न राज्यों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देता था। वह बचपन से ही अपराध में लिप्त था और जेब काटने से लेकर बड़ी चोरी तक के मामलों में शामिल रहा है। सूरज पारदी के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर की थी चोरी
आरोपी 2024 में गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी करने के मामले में शामिल था। जिसके लिए गाजियाबाद पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी तरह-2024 में पंजाब के फगवाड़ा में भी उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक सर्राफा की दुकान में चोरी की थी, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने भी उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। इसके अलावा सूरज पारदी पर मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी, अवैध हथियार रखने, नकबजनी और अवैध शराब बनाने जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। गाजियाबाद पुलिस द्वारा पूर्व में इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन सूरज पारदी फरार चल रहा था।