{"_id":"64647a046b430b7a600e07b5","slug":"step-father-misdeed-11-year-old-daughter-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मशार हुए रिश्ते: सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मशार हुए रिश्ते: सौतेले पिता ने 11 साल की बेटी से किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Wed, 17 May 2023 12:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 May 2023 12:32 PM IST
सार
11 साल की नाबालिग थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता की लगभग दस साल पहले मौत हो गई थी। उनकी मौत के एक साल बाद मां ने दूसरा विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में रहने वाली 11 साल की नाबालिग ने थाने पहुंचकर अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार रात कस्बे में किराये पर रहने वाली 11 साल की नाबालिग थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता की लगभग दस साल पहले मौत हो गई थी। उनकी मौत के एक साल बाद मां ने दूसरा विवाह कर लिया था। अब वह अपने सौतेले पिता व माता के साथ रहती है। मां मजदूरी करती है। जब मां घर में मौजूद नहीं रहती तो सौतेला पिता उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करता है। पिछले एक साल से ऐसा कर रहा है। डर के कारण वह अपनी मां को भी इसकी जानकारी नहीं दे पाती थी। कासना थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन