फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Status of agriculture will be restored in Delhi as soon as government is formed: BJP

सरकार बनते ही दिल्ली में कृषि का दर्जा बहाल होगा : भाजपा

Tue, 07 Jan 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Status of agriculture will be restored in Delhi as soon as government is formed: BJP
प्रदेश भाजपा के सांसदों ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, मिला आश्वासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को दिल्ली देहात के लोगों के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। कृषि मंत्री चौहान ने किसानों को बताया कि दिल्ली सरकार ने राजधानी में कृषि का दर्जा खत्म कर दिया है। भाजपा सरकार बनते ही यह दर्जा बहाल होगा। किसानों को कृषि के लिए खाद, ट्रैक्टर और अन्य यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चंदोलिया ने बताया कि कृषि मंत्री ने घोषणा की है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही कृषि का दर्जा बहाला होगा, जिसे केजरीवाल सरकार ने खत्म कर दिया है। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए लागू की गईं सभी कल्याणकारी योजनाओं को भी लागू किया जाएगा। दिल्ली देहात की सभी समस्याओं के साथ सर्किल रेट में बढ़ोतरी और लाल डोरे की विस्तारित आबादी को नियमित करने जैसी समस्याओं का समाधान होगा। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन दिल्ली सरकार राजधानी में लागू नहीं हो दे रही। इन योजनाओं में एकीकृत बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना व बीज ग्राम कार्यक्रम शामिल हैं। दिल्ली के किसान नर्सरी और टिशू कल्चर की स्थापना, रोपण सामग्री की आपूर्ति, फसल उपरांत प्रबंधन के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, नए बाग, पाली हाउस एवं कोल्ड चेन की सब्सिडी सहित अनेक योजनाओं के लाभ नहीं ले पा रहे हैं। केंद्र सरकार को ये सभी योजनाएं राज्य सरकारों के माध्यम से ही लागू करानी होती हैं। इन योजनाओं को लागू कराने के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया। दिल्ली सरकार से कहा गया कि इन योजनाओं को लागू करने के लिए केंद्र से फंड प्राप्त कर लें, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया, जबकि केंद्र ने इस बारे में कई पत्र दिल्ली सरकार को लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed