{"_id":"6913a150f0f59ab58606e2dd","slug":"states-women-players-will-show-their-strength-in-the-kabaddi-championship-na-news-c-174-1-mnp1002-148687-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी प्रदेश की महिला खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी प्रदेश की महिला खिलाड़ी
Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19 कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारियों को पूरा करातीं क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह। संवाद
मैनपुरी। राज्य स्तरीय महिला ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 14 नवंबर तक शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। चैंपियनशिप में प्रदेशभर की 19 टीमों की 300 महिला खिलाड़ी कबड्डी कोर्ट में दम दिखाएंगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन बुधवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह करेंगे।
खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में जनपद में पहली बार प्रदेश स्तरीय महिला ओपन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता के लिए नेहरु स्टेडियम में मंगलवार को तैयारियों को पूरा कर लिया गया। क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने तैयारियों का जायजा लेते हुए जानकारियां दीं।
चैंपियनशिप में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के साथ आगरा कबड्डी छात्रावास की टीम भी भाग लेंगी।