{"_id":"690d049cb726eeba2a013019","slug":"start-iti-classes-na-news-c-5-1-drn1046-828763-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आईटीआई की कक्षाएं शुरू कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आईटीआई की कक्षाएं शुरू कराएं
विज्ञापन
यमकेश्वर तहसील के ग्वाड़ी गांव में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण और जनप्रतिनिधि । स्रोत-ग्रामीण
यमकेश्वर तहसील के ग्वाड़ी गांव में वर्ष 2017 में लगभग 2.5 करोड़ की लागत से निर्मित आईटीआई भवन खंडहर बना हुआ है। भवन केवल निर्माण तक सीमित रहा। भवन में आज तक कक्षाएं संचालित नहीं हो पाई जिसके चलते ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आईटीआई भवन में कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि जब कक्षाएं नहीं चलानी थी तो क्यों सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष कोटद्वार विनोद डबराल के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण आईटीआई ग्वाड़ी में एकत्रित हुए। यहां कानूनगो चित्र सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर जल्द से आईटीआई कॉलेज ग्वाड़ी में कक्षाएं शुरू नहीं हुई तो एक विशाल जन आंदोलन किया जाएगा।
विनोद डबराल ने कहा कि यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों में सबसे पिछड़ा ब्लॉक है। उन्होंने बताया कि राज्य गठन के बाद लगातार यमकेश्वर में भाजपा के विधायक रहे हैं लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के कोई भी कार्य नहीं किए, जिसके चलते आज सभी ग्रामीणों को आईटीआई कॉलेज में कक्षाएं संचालित करने के लिए धरना देना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में विमला देवी, हरी सिंह, भगत सिंह नेगी, आशीष बडोनी, सुमित्रा देवी, दीपक चंद, सुभाष परिहार, मुकेश बडोनी आदि शामिल रहे।