फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Standards on ground water drainage are not being followed in the construction of JBM University

Noida News: जेबीएम विवि निर्माण में भूगर्भ जल निकासी पर मानकों का नहीं हो रहा पालन

Mon, 04 Aug 2025 10:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Standards on ground water drainage are not being followed in the construction of JBM University
जेबीएम विवि निर्माण में भूगर्भ जल निकासी पर मानकों का नहीं हो रहा पालन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने की जांच, जांच अधिकारी जल्द जिला़धिकारी को सौंपेंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी/रबूपुरा। यमुना सिटी में जेबीएम विश्वविद्यालय के निर्माण के दौरान जल निकासी पर नियमों और मानकों का पालन नहीं हो रहा है। किसान संगठन की आईजीआरएस पर शिकायत के बाद सोमवार को भूगर्भ विभाग के अधिशासी अभियंता ने जांच की।
जांच अधिकारी इस मामले की रिपोर्ट बनाकर जल्द जिलाधिकारी को सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी इस पर कड़ा संज्ञान ले सकती हैं। यमुना सिटी में जेबीएम विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। किसान संगठन भाकियू लोकशक्ति लगातार निर्माण के दौरान जल दोहन होने की बात पर प्रदर्शन कर रहा है। भाकियू लोकशक्ति की ओर से विवि निर्माण के दौरान जल दोहन की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मौके पर भूगर्भ विभाग के अधिशासी अभियंता विश्वजीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। अधिशासी अभियंता का कहना है कि किसानों की शिकायत है कि बेसमेंट खुदाई के दौरान बोरिंग कर जल को नालों में बहाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विवि निर्माण के दौरान बोरिंग की इजाजत नहीं दी गई है। भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज मास्टर ने आरोप लगाया कि विवि जल दोहन कर रहा है। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

निर्माणाधीन कंपनियों के भूजल दोहन को लेकर उठाई आवाज
रबूपुरा के खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव में भारतीय अन्नदाता किसान यूनियन ने बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा ठाकुर ने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन कंपनियों में अवैध रूप से भूजल दोहन किया जा रहा है। जिसके चलते जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में किसानों की भूमि पर तैयार की जा रही कंपनियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed