{"_id":"664e0308d9502fb6b00e34ee","slug":"stampede-due-to-fire-in-dwarkas-city-center-mall-noida-news-c-340-1-del1011-49241-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: द्वारका के सिटी सेंटर मॉल में आग लगने से भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: द्वारका के सिटी सेंटर मॉल में आग लगने से भगदड़
विज्ञापन
एसी के आउटडोर यूनिट में लगी थी आग, मॉल में मौजूद थे 200 से ज्यादा लोग
दमकल की सात गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, हादसे में कोई हताहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका सेक्टर-12 स्थित सिटी सेंटर मॉल में बुधवार शाम आग लग गई। हादसे के समय 200 से ज्यादा लोग मॉल में मौजूद थे। धुआं उठता देखकर लोग एकदम घबरा गए और भगदड़ मच गई। मामले की सूचना मिलते ही कुछ ही देर बाद पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर स्काई लिफ्ट को भी बुलाया गया। करीब 45 मिनट बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव दल ने धीरे-धीरे लोगों को सुरक्षित मॉल से बाहर निकाला। मॉल के एसी आउटडोर यूनिट में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4:10 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि मॉल में आग लग गई है और कई लोग फंस गए हैं। पुलिस ने मॉल स्टाफ की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि आग लगने पर धुआं मॉल के अंदर नहीं, बल्कि बाहर की ओर जा रहा था। आग पहली और दूसरी मंजिल पर लगे एसी के बड़े आउटडोर यूनिट में लगी थी, जहां आग लगी वहां एक सैलून और दुकान थी।