फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Staff of Mewat Model Schools will get salary, 10 crore released, Education Department will give 5 months salary, two months will remain outstanding

मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को मिलेगा वेतन, 10 करोड़ जारी, शिक्षा विभाग 5 महीने का वेतन देगा, दो महीने का रहेगा बकाया

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Staff of Mewat Model Schools will get salary, 10 crore released, Education Department will give 5 months salary, two months will remain outstanding
चंडीगढ़। मेवात मॉडल स्कूलों के स्टाफ को पांच महीने का रुका हुआ वेतन जल्द मिलेगा। अप्रैल से वेतन की अदायगी नहीं हुई है। वित्त विभाग ने मंगलवार को 10 करोड़ 31 लाख रुपये का बजट अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। इससे 7 में से 5 महीने का वेतन जारी किया जाएगा। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने की प्रक्रिया भी जल्दी पूरी होगी।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ व मेवात मॉडल स्कूल्ज इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन लगातार बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर रहे थे। स्कूलों के समायोजन और स्टाफ को 7 महीने से वेतन न मिलने से नाखुश एसोसिएशन का शिष्टमंडल मंगलवार शाम सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल से मिला। अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि मेवात विकास बोर्ड की 12 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 30वीं बैठक में हुए समायोजन के निर्णय को लागू करने के आदेश जारी हो चुके हैं। क्रियान्वयन का काम शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के प्रधान सतीश खटाना, महासचिव निसार अहमद व उप प्रधान बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने नियमित होने के पात्र अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करने की मांग भी उठाई। अग्रवाल ने डीसी नूंह को ऐसे कर्मचारियों को पक्का करने के केस बनाकर भेजने के आदेश मौके पर ही दे दिए। कोविड 19 की दूसरी लहर का शिकार शिक्षक छोटू प्रसाद व निधि के आश्रितों को एक्सग्रेसिया के तहत नौकरी व अन्य बकाया का भुगतान करने की मांग की गई। इस पर शीघ्र केस मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में फील्ड क्लर्क असिस्टेंट की 30 साल से प्रमोशन न होने व वरिष्ठता सूची अपडेट करने व भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर में अनुबंध पर लगे असिस्टेंट प्रोफेसर के वेतन को बढ़ाकर 57700 करने की मांग को भी उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed