{"_id":"690f4c690aeb9ae4d10bed31","slug":"sports-within-sports-association-issues-warning-against-invalid-kho-kho-competition-noida-news-c-1-noi1095-3605628-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खेल में भी खेल... अमान्य खो-खो प्रतियोगिता पर संघ ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खेल में भी खेल... अमान्य खो-खो प्रतियोगिता पर संघ ने दी चेतावनी
विज्ञापन
अनधिकृत आयोजन में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं से होंगे बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिले में जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप, गौतमबुद्धनगर नाम से हो रहे एक आयोजन को जिला खो-खो संघ ने अमान्य और अनधिकृत घोषित किया है। संघ के सचिव पप्पल गोस्वामी ने स्पष्ट किया कि यह प्रतियोगिता न जिला खो-खो संघ से मान्यता प्राप्त है और न ही उत्तर प्रदेश खो-खो संघ से। खिलाड़ी ऐसे किसी आयोजन में भाग न लें, हालांकि विद्यालयों द्वारा आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति है।
सचिव ने बताया कि यह आयोजन एक समानांतर समूह कर रहा है जिसका आधिकारिक संघ से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संस्थानों को चेतावनी दी कि अमान्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेना नियमों का उल्लंघन है और इससे खिलाड़ियों के भविष्य पर असर पड़ेगा।
जारी पत्र में कहा गया है कि इस अमान्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आगे होने वाली किसी भी अधिकृत जिला या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तथा उत्तर प्रदेश खो-खो लीग में मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला खो-खो संघ ने सभी खिलाड़ियों और कोचों से आग्रह किया है कि वे केवल मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में ही भाग लें। सचिव पप्पल गोस्वामी ने कहा कि खिलाड़ी के कॅरिअर के हित में अधिकृत प्रतियोगिताओं का पालन जरूरी है।