फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sports

मेजर ध्यानचंद

Sat, 07 Aug 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
sports
नगीना। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने क ी मांग एक बार फिर उठने लगी है। इसके लिए मेवात से अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली आदि राज्यों के 20 हजार खेल प्रेमियों के हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर होगी। समापन उनकी बरसी 3 दिसंबर को किया जाएगा। तीन दिसंबर को नई दिल्ली 20हजार खेल प्रेमी के हस्ताक्षर से युक्त ज्ञापन पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार शाम खेल केयर अभियान के कार्यकारी अध्यक्ष मुबारिक अटेरना ने बताया कि बड़कली चौक से मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न मिले इस दिशा में हस्ताक्षर अभियान के जरिए 20हजार खेल प्रेमियों को जोड़ा जाएगा। इतना ही नहीं अभियान में मेवात की सीमाओं से लगते 4 राज्यों को चुना गया है। इस मामले में 27 अगस्त को एक बैठक नगीना में रखी गई है। जिसमें 29 अगस्त मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन से शुरू होने वाले हस्ताक्षर अभियान की कार्य योजना एवं गतिविधियों का जायजा लिया जाएगा। जिसमें मेवात के खेल प्रेमी भाग लेंगे।
विज्ञापन

मुक्केबाजी कोच मनोज कुमार ने बताया कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में भारत रत्न दिलाने का प्रण लिया गया है। खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ खेल प्रेमी सबीला ने बताया कि उनके नाम पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार की शुरुआत की है। यह अच्छी बात है। अभी भी मेजर ध्यानचंद का सम्मान नाकाफी है। यह भारतरत्न मिलने से ही पूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शनऱ् मेजर ध्यानचंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed