फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SPI will go to the High Court in the matter of age of BJP candidate Mohini

भाजपा प्रत्याशी मोहिनी की आयु के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे सपाई

Tue, 13 Apr 2021 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
SPI will go to the High Court in the matter of age of BJP candidate Mohini
ग्रेटर नोएडा। वार्ड संख्या-1 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी की आयु का विवाद अभी थमा नहीं है। निर्वाचन अधिकारी के मोहिनी को क्लीन चिट देने के बाद सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर घोषणा की है कि वह इस मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने प्रेसवार्ता में कहा कि वार्ड संख्या-1 से भाजपा प्रत्याशी मोहिनी को जिस जाति से बताया जा रहा है, वह उसकी नहीं हैं, बल्कि दूसरी जाति से ताल्लुक रखती हैं। मोहिनी ने अपनी आयु छिपाकर नामांकन किया है। उनकी आयु अभी 21 वर्ष की नहीं है। आरोप है कि मोहिनी ने 8वीं पास के फर्जी दस्तावेज लगाकर नामांकन किया है। यह उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1961 की धारा 13 का स्पष्ट उल्लंघन है। कई लोगों द्वारा इस बात को लेकर आपत्ति दाखिल की गई, लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने आपत्ति को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

सपा नेता ने एक बार फिर उनके विवाह को लेकर सवाल उठाया है। इस कारण इस मामले में समाजवादी पार्टी हाईकोर्ट में अपील करेगी और मोहिनी के नामांकन को रद्द कराने का प्रयास करेगी। मौके पर दादरी विधानसभा प्रभारी उपदेश नागर, वरिष्ठ नेता इंदर प्रधान विकास भनोता, दादरी ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप भाटी, नीरज भाटी एडवोकेट, संजीव नागर, अनूप तिवारी, अवनीश भाटी, विजय गुर्जर और गौरव भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरी तो कोई उगता सूरज के लिए मांगेगा वोट
ग्रेटर नोएडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी प्रत्याशी की आरी चलेगी तो किसी प्रत्याशी का सूरज उगेगा। कोई कप-प्लेट पर तो कोई प्रत्याशी कैंची, गिटार, चश्मा पर अपने लिए वोट मांगेगा। जिला प्रशासन ने रविवार देर रात त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं।
जिला पंचायत सदस्य के 5 पदों पर 52 प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक वार्ड नंबर एक पर 14 प्रत्याशी हैं। दूसरे नंबर पर वार्ड-5 हैं। यहां 13 प्रत्याशी जीत का दावा पेश करेंगे। सबसे कम प्रत्याशी वार्ड-2 में है। यहां केवल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, वार्ड-3 में 9 और वार्ड-4 में 10 प्रत्याशी हैं। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सपा व रालोद गठबंधन के किसी भी प्रत्याशी को पार्टी का सिंबल नहीं मिला है। उनको भी अन्य प्रत्याशियों की तरह आरी, उगता सूरज, कैंची, क्रेन आदि चुनाव चिन्ह मिले है। वहीं सभी ब्लॉक पर बीडीसी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार शुरू कर दिया है।

आरओ देंगे वाहन के प्रयोग की अनुमति
प्रत्याशियों को वाहन, चुनावी सभा आदि की अनुमति रिटर्निंग अफसर (आरओ) की तरफ से जारी होगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों ने वाहन की अनुमति लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य के आरओ के पास 20 से अधिक आवेदन पहुंचे। वहीं बीडीसी प्रत्याशी ब्लॉक पर आवेदन कर रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य पदों के प्रत्याशियों पर एक नजर
वार्ड-1 के प्रत्याशी और उनके चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
कुंती आरी
गुड़िया उगता सूरज
नीलम कप और प्लेट
पूजा कलम और दवात
प्रेमवती कुल्हाड़ी
मिनाक्षी केतली
मोहिनी कैंची
रिंकी क्रेन
रुबी खजूर का पेड़
ललिता गमला
सरोज गिटार
सावित्री घुड़सवार
सुधा चश्मा
संतोषा छड़ी
वार्ड-2 के प्रत्याशी व उनके चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
कविता आरी
गीता उगता सूरज
गीता नागर कप और प्लेट
जयवती नागर कलम और दवात
मीना उर्फ आरती नागर कुल्हाड़ी
रुपल नागर केतली
वार्ड-3 के प्रत्याशी व उनके चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
ओमकार आरी
नफीस अहमद उगता सूरज
प्रकाशवती कप और प्लेट
बिरेन्द्र कलम और दवात
बृजेश कुल्हाड़ी
मुकेश केतली
मुरसलीम कैंची
मोहित भाटी क्रेन
राजेन्द्र सिंह खजूर का पेड़
वार्ड-4 के प्रत्याशी और उनके चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
अवनेश भाटी आरी
आरती भाटी उगता सूरज
कर्मवीर कप और प्लेट
जमील कलम और दवात
मधु कुल्हाड़ी
विपिन केतली
शाहबुद्दीन कैंची
समीर भाटी क्रेन
सुनील कुमार खजूर का पेड़
सुंदरी गमला
वार्ड-5 के प्रत्याशी व उनके चुनाव चिन्ह
प्रत्याशी चुनाव चिन्ह
अमित कुमार आरी
अरुण भाटी उगता सूरज
अशोक कप और प्लेट
कपिलदेव कलम और दवात
किशनवीर कुल्हाड़ी
कृष्ण गोपाल केतली
दीपचंद कैंची
वरुण कुमार अत्री क्रेन
वीर सिंह खजूर का पेड़
रविन्द्र भाटी गमला
राजकुमार गिटार
रोहतास घुड़सवार
सविता चश्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed