{"_id":"69fefe4962f9e25e7f0f3cfd","slug":"speeding-vehicle-loses-control-and-flips-over-one-person-dies-in-road-accident-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो: सायरन बजाती दौड़ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक शख्स की मौत; खौफनाक हादसा सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो: सायरन बजाती दौड़ रही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, एक शख्स की मौत; खौफनाक हादसा सीसीटीवी में कैद
Sat, 09 May 2026 02:58 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 09 May 2026 02:58 PM IST
सार
स्कॉर्पियो में सायरन बज रहा था और वाहन काफी तेज गति से दौड़ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार होने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर कई चक्कर काटती हुई डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएड के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर कई बार गोल-गोल घूमती हुई दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में वाहन सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में घूमते हुए टकराती नजर आ रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में सायरन बज रहा था और वाहन काफी तेज गति से दौड़ रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार होने के कारण स्कॉर्पियो सड़क पर कई चक्कर काटती हुई डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान अलीगढ़ निवासी श्रृषभ के मौत हुई है। वहीं गुरुदेव नामक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन