फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Speeding trolley hits e-rickshaw in Jewar three dead

जेवर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रॉला ने ई-रिक्शा को रौंदा, तीन की दर्दनाक मौत; आरती थी आठ माह की गर्भवती

Fri, 08 Dec 2023 08:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Dec 2023 08:51 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, इस दौरान नोकझोंक भी देखने को मिली। हादसे में मरने वालों की पहचान धर्मेंद्र, आरती और मोहनी के तौर पर हुई है। 
 

विज्ञापन
Speeding trolley hits e-rickshaw in Jewar three dead
हादसे में मारे गए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज रफ्तार ट्राला ने यूपी के जेवर-खुर्जा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे के समीप गैस गोदाम के सामने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। असंतुलित ट्राला ई-रिक्शा को घसीटते हुए खेतों में चला गया। हादसे में जेवर के नगला बंजारा निवासी आठ माह गर्भवती आरती 23 वर्ष, उसकी छोटी बहन मोहनी 18 वर्ष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल जेवर निवासी ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए ई रिक्शा चालक के परिजन व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया और वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान ग्रामीणों व पुलिस में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने समझा बुझा और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन

 

Speeding trolley hits e-rickshaw in Jewar three dead
इसी रिक्शे पर सवार थे तीनों - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे जेवर के गांव नगला बंजारा निवासी महेश की विवाहित बेटी आरती पत्नी जुगेंद्र सिंह निवासी रामघाट अपनी छोटी बहन और डेढ़ वर्ष की बेटी के साथ ई रिक्शा में सवार होकर जेवर किसी काम से जा रही थी। ई- रिक्शा जेवर के मोहल्ला कोठेतरिया निवासी धर्मेंद्र 32 वर्ष चला रहा था। जैसे ही ई रिक्शा एक्सप्रेसवे के नजदीक गैस गोदाम के सामने पहुंचता। तभी छे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे असंतुलित होकर ट्राली ई-रिक्शा को कई फीट तक घसीटता हुआ खेतों में ले गया। ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Speeding trolley hits e-rickshaw in Jewar three dead
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

टप्पल रोड पर भी जाम लगा की नारेबाजी
ई-रिक्शा चालक धर्मेंद्र के परिजन मौत की सूचना पर जेवर के अस्पताल में एकत्रत होने लगे इसकी जेवर खुर्जा रोड पर जाम खुलवाने में लगी पुलिस को भनक नही लगी। परिजन ने अस्पताल के शवगृह से जबरन शव निकलवा लिया और ई-रिक्शा में रख जेवर चौराहे पर पहुंच गए। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नौकझोंक हुई। पुलिस ने शव कब्जे ले लिया। तो लोगों ने जेवर टप्पल मार्ग को जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

Speeding trolley hits e-rickshaw in Jewar three dead
धर्मेंद्र के परिजन विलाप करते - फोटो : अमर उजाला

जेवर खुर्जा मार्ग पर एक ट्राला ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी जिसमें एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जेवर खुर्जा मार्ग व जेवर टप्पल मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया है। ट्राला को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed