{"_id":"6af83cf5559c3e02220a88d4","slug":"speeding-school-bus-collided-with-a-tractor-in-beta-2-causing-a-water-tanker-to-overturn-a-major-accident-was-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 में तेज रफ्तार स्कूल बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सड़क पर पलटा; टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: बीटा-2 में तेज रफ्तार स्कूल बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, सड़क पर पलटा; टला बड़ा हादसा
Sat, 14 Nov 2026 04:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:32 PM IST
सार
हादसे की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के टीएसआई एपी वर्मा कांस्टेबल अंकुर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बस में फंसे चालक रामकिशोर निवासी मथुरा को सुरक्षित बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
स्कूल बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को डोमिनोज से अल्फा गोलचक्कर के बीच तेज रफ्तार स्कूल बस ने आगे चल रहे पानी के टैंकर लगे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस में कोई स्कूली छात्र नहीं था। वहीं टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ट्रैक्टर पानी के टैंकर के साथ डोमिनोज से अल्फा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर लगे टैंकर से सड़क किनारे लगे पौधों में पानी डाला जा रहा था। इसी दौरान डोमिनोज गोलचक्कर की तरफ से पीछे से आ रही स्कूल बस ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर यातायात पुलिस के टीएसआई एपी वर्मा कांस्टेबल अंकुर के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और बस में फंसे चालक रामकिशोर निवासी मथुरा को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु करा दिया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाया गया है। यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
