{"_id":"687bb5e548bc512bd60a9bc8","slug":"speeding-car-collides-with-school-bus-children-narrowly-escaped-grnoida-news-c-23-1-lko1064-68864-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज रफ्तार कार स्कूल बस से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज रफ्तार कार स्कूल बस से टकराई, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन
अमरपाली लेजर वैली चौराहे के पास हुआ हादसा, कार क्षतिग्रस्त
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के अमरपाली लेजर वैली चौराहे के पास शनिवार सुबह करीब 7:20 बजे एक तेज रफ्तार कार स्कूल बस से जा टकराई। उस वक्त बस में स्कूली बच्चे सवार थे जो स्कूल जा रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक ने चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाया जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा और बस का बीच का भाग क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोप है कि कार चालक नशे में था। हादसे के बाद वह कार के पास आकर उसके ऊपर बैठ गया जबकि बस चालक बच्चों को लेकर रवाना हो गया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। ब्यूरो